अहिरन नदी में मिली सैकड़ों मृत मछलिया, बारूद लगाकर विस्फोट करने का आरोप …..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा-पश्चिम विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी प्लांट के नीचे बह रही अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात नदी में बारूद और विस्फोटक डालकर मछलियां मारीं, जिससे पानी में केमिकल फैल गया और बड़े पैमाने पर मछलियों की मृत्यु हो गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विस्फोटक के प्रयोग से नदी के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा तेजी से घट गई, जिसके कारण मछलियां दम घुटने से मर गईं। बच्चे और कुछ ग्रामीण मरी हुई मछलियों को नदी से बीन-बीनकर घर ले जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय कॉलोनीवासी इस नदी के पानी को पीने समेत घरेलू कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। घटना के बाद पानी जहरीला हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पानी की जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही मरी हुई मछलियों को तुरंत नदी से हटाने की भी अपील की गई है।
विस्फोटक का इस्तेमाल कर मछली मारना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने संबंधित विभाग और पुलिस से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article