बृजमोहन अग्रवाल ने कोरबा जिले में नया यूरिया संयंत्र स्थापित करने का रखा प्रस्ताव….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba.  जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में आयोजित हुई। इस बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल समिति के सदस्य के तौर पर सम्मिलित हुए। श्री अग्रवाल ने बताया कि बैठक में देश के घरेलू उर्वरक उद्योग को और मजबूत बनाने तथा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस देथाक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कोरबा जिले में नया यूरिया संयंत्र स्थापित करने प्रस्ताव दिया है। उन्होंने रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के समक्ष इसका प्रस्ताव रखा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का विषय प्रमुखता से उठाया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि देश को यूरिया उत्पादन के लिए लगभग 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस बाहर से आयात करनी पड़ती है, जिससे विदेशी निर्भरता बढ़ती है। इस हेतु कोल गैसीफिकेशन टेक्नोलॉजी आधारित यूरिया संयंत्रों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है, यानी कोयले से गैस बनाकर यूरिया का उत्पादन किया जाए।

उन्होंने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि कोरबा इस दिशा में देश का सबसे उपयुक्त क्षेत्र बन सकता है, क्योंकि वहाँ प्रचुर मात्रा में कोयले का भंडार उपलब्ध है और संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा में नया यूरिया संयंत्र स्थापित होने से न केवल छत्तीसगढ़ को औद्योगिक मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश की उर्वरक आत्मनिर्भरता को भी बड़ा बल मिलेगा।

उक्त बैठक में समिति सदस्यों के साथ ही राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (एनएफएल), राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (आरसीएफ), द फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफसीएटी), ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल), मद्रास उर्वरक लिमिटेड (एमएफएल), रामागुंडम उर्वरक निगम लिमिटेड (आरएफसीएल), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article