गुरसिया पहुंचे भूपेश बघेल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी के निवास पहुंचे, जहां उनका कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

बैठक में संगठन की मजबूती, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों तथा संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के गुरसिया आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए आगामी समय में जनता के बीच मजबूती से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

इस दौरे के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं कि एक दिन पूर्व टी एस सिंहदेव बांगो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और कोरबा शहर के कांग्रेस नेताओं के घर गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article