नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बेरोजगारों को बनाते थे निशाना, मोबाइल फोन जब्त…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर रकम वसूल रहे थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मामले में प्रार्थी मिथुन गिरी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पूर्व में एक स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत था। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी मनोज कुमार आदित्य से हुई। आरोपी ने उसे बालको प्लांट स्थित KIPL कंपनी में स्थायी नौकरी लगाने का झांसा दिया और अधिक वेतन दिलाने का भरोसा दिलाया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में फोन-पे और नगद माध्यम से कुल 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगाई गई और लगातार टालमटोल की जाती रही।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपी मनोज कुमार आदित्य और यशवंत कुमार चौहान ने “Good Jobs Better Lives” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें बेरोजगार युवाओं को जोड़कर नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था। आरोप है कि दोनों ने कई अन्य युवाओं से भी नौकरी लगाने के नाम पर रकम वसूली।
शिकायत के मुताबिक, हरीश साहू से 18 हजार रुपये, संतोष दास महंत से 23 हजार रुपये और राजेंद्र कुमार साहू से 5500 रुपये लिए गए। आरोप है कि जिले के अलावा अन्य स्थानों के लोगों से भी इसी तरह पैसे वसूले गए।

जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए, जिसमें सभी ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की बात कही। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article