कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति ने आयोजित किया ध्यान-योग, यज्ञ एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। शहर के मैगजीन भांटा स्थित कन्नौजिया राठौर समाज के श्री आनंदम भवन में रविवार को कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति द्वारा समाज के सामाजिक बंधुओं के लिए ध्यान-योग, यज्ञ एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को संस्कार, व्यक्तित्व विकास और सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसकी अगुवाई दुर्गेश राठौर ने की। इसके पश्चात गायत्री परिवार के श्री कन्हैया लाल जी , श्री रमेश साहू जी एवं श्री अरुण कुमार के द्वारा विधिवत यज्ञ-हवन संपन्न कराया गया तथा उपस्थित लोगों को यज्ञ प्रशिक्षण भी दिया गया।

व्यक्तित्व विकास सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अवंतिका कौशिल, हरीश राठौर एवं पुरुषोत्तम राठौर ने समाजजनों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने तिलक, कलावा, समय के महत्व एवं संस्कारों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक उत्थान और व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से युवा पीढ़ी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सनातन धर्म एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन ने समाज में एकता, संस्कार और जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article