15 बसों व अन्य वाहनों पर कार्रवाई कर 2 लाख रुपये वसूले शमन शुल्क,सड़क सुरक्षा, को लेकर सघन जांच अभियान.

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. सरायपाली- छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा संचालित परिवहन जांच चौकी खम्हारपाली में यात्री सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खम्हारपाली परिवहन जांच चौकी प्रभारी श्री ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से ओडिशा एवं झारखंड की ओर संचालित अखिल भारतीय पर्यटक परमिट एवं अन्य व्यावसायिक बसों की नियमित जांच की जा रही है। जांच के दौरान कई बसों में निर्धारित सीमा से अधिक लगेज का परिवहन पाया गया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मई माह में ही 15 बसों सहित अन्य वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 2 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन संचालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान का परिवहन नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई है। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। विभाग का मानना है कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के लिए नियमों का पालन आवश्यक है।

चेकपोस्ट क्षेत्र में पूर्व में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की तेज गति से आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती थीं,जिससे कई लोग घायल हुए थे। इस समस्या के समाधान हेतु परिवहन विभाग द्वारा चेकपोस्ट के दोनों प्रवेश द्वारों पर बैरिकेड्स लगाए गए, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हुई। इस प्रभावी पहल का परिणाम यह रहा कि पिछले आठ माह के दौरान चेकपोस्ट क्षेत्र में कोई भी सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं हुई, जो विभाग की सतर्कता और बेहतर यातायात प्रबंधन का सकारात्मक उदाहरण है। इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों को ट्रैफिक दबाव से राहत दिलाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल एवं निजी चारपहिया वाहनों को चेकपोस्ट परिसर में प्रवेश न देकर बाहर से ही बायपास कराया जा रहा है। इससे यातायात व्यवस्था सुगम हुई है तथा जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है।भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए चेकपोस्ट परिसर में वाटर कूलर एवं मटकों के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई है,

जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि खम्हारपाली चेकपोस्ट ने विगत वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ प्राप्त किया है, जो विभाग की कार्यकुशलता एवं राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता को दर्शाता है। लगाए गए, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हुई। इस प्रभावी पहल का परिणाम यह रहा कि पिछले आठ माह के दौरान चेकपोस्ट क्षेत्र में कोई भी सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं हुई, जो विभाग की सतर्कता और बेहतर यातायात प्रबंधन का सकारात्मक उदाहरण है।

इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों को ट्रैफिक दबाव से राहत दिलाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल एवं निजी चारपहिया वाहनों को चेकपोस्ट परिसर में प्रवेश न देकर बाहर से ही बायपास कराया जा रहा है। इससे यातायात व्यवस्था सुगम हुई है तथा जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा नियमों के प्रभावी पालन के लिए बसों एवं अन्य वाहनों की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article