जहां जरूरत, वहीं सहयोग: शिक्षा, सम्मान और सहयोग का संदेश लेकर वनांचल पहुंची मास्टरमाइंड टीम………

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। विकास की मुख्यधारा से दूर वनांचल क्षेत्रों में आज भी कई परिवार बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मास्टरमाइंड टीम ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। टीम द्वारा कोरबा जिले के अजगरबहार पंचायत अंतर्गत आश्रित ग्राम ददल्ली में जरूरतमंद परिवारों के बीच उपयोगी सामग्रियों का वितरण कर ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का कार्य किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

सेवा अभियान के दौरान बच्चों को पेन, पेंसिल, कॉपी तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। टीम के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण अंचल के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री मिलने से उनमें उत्साह देखने को मिला। टीम ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे सकती है।
वहीं गांव की महिलाओं को साड़ी वितरित कर उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग प्रदान किया गया। सामग्री वितरण के बाद महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी इस पहल की सफलता को दर्शा रही थी। ग्रामीणों ने भी टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

मास्टरमाइंड टीम पिछले लगभग आठ वर्षों से लगातार वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में सेवा कार्यों का संचालन कर रही है। टीम के सदस्य अपने व्यक्तिगत सहयोग और संसाधनों के माध्यम से ऐसे गांवों का चयन करते हैं, जहां जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने की आवश्यकता होती है। समय-समय पर खाद्य सामग्री, वस्त्र, शैक्षणिक सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण कर टीम सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का प्रयास करती रही है।

टीम के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान किसी प्रचार या प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा की भावना से संचालित किया जाता है। उनका मानना है कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

वनांचल क्षेत्र में चलाया गया यह सेवा अभियान केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों के बीच विश्वास, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी छोड़ गया। यही कारण है कि मास्टरमाइंड टीम की यह पहल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और समाज में सेवा भाव को नई प्रेरणा दे रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article