दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba.  नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक विजय हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ने प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित करते हुए जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह, उल्लास और विजय उत्सव का माहौल बन गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इस जीत को वार्ड की जनता द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जताए गए विश्वास का प्रमाण बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विजय केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की आकांक्षाओं, संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की जीत है। चुनाव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया और भाजपा की विकासपरक नीतियों को जनता तक पहुंचाया। इसी समर्पण और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम ऐतिहासिक विजय के रूप में सामने आया है।

नवनिर्वाचित पार्षद ऋषि सिदार ने अपनी जीत पर वार्ड की सम्मानित जनता, भाजपा नेतृत्व, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास और स्नेह उन्हें दिया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान हेतु वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article