भीषण गर्मी में राहत का ठिकाना,राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र, उमश भारी बढ़ती गर्मी में बढ़ रही भीड़……

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा :- मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘मानव सेवा जल केंद्र’ इन दिनों लोगों के लिए बड़ा राहत का केंद्र बना हुआ है। एसपी कार्यालय के सामने सारनिया होटल के बगल में स्थापित इस जल सेवा केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद नागरिकों को नींबू जलजीरा, शीतल शरबत एवं ठंडा पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक प्याऊ संचालित करने की अपील की थी। इसी क्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के सहयोग से द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट ने नौतपा की भीषण गर्मी के दौरान मानव सेवा जल केंद्र की शुरुआत की थी।
हालांकि अब नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा यह सेवा लगातार जारी रखी गई है। परिणामस्वरूप प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर शीतल पेयजल, नींबू जलजीरा और शरबत का लाभ उठा रहे हैं। यह पेय पदार्थ लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ उन्हें गर्मी और लू के प्रभाव से भी राहत प्रदान कर रहा है।

मानव सेवा जल केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार सेवा दी जा रही है। इसका लाभ एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायालय, सिविल लाइन थाना, स्टेट बैंक सहित आसपास स्थित विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यालयों में आने वाले नागरिक उठा रहे हैं। वहीं आसपास के दुकानदार और कर्मचारी भी यहां पहुंचकर ठंडा पानी एवं शीतल पेय का सेवन कर राहत महसूस कर रहे हैं।

जल सेवा केंद्र के समीप जनपद पंचायत कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय स्थित होने के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। पंचायत संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के लिए यह केंद्र भीषण गर्मी में राहत का महत्वपूर्ण साधन बन गया है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जहां नौतपा समाप्त होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है, वहीं मानव सेवा जल केंद्र लगातार लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस निःस्वार्थ सेवा कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

गर्मी अभी बाकी है, इसलिए सेवा भी जारी है”

द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि यह जल सेवा केंद्र नौतपा की भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू किया गया था। हालांकि नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी तेज गर्मी और उमस का दौर जारी है। यही कारण है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर शीतल पेयजल, नींबू जलजीरा और शरबत का लाभ उठा रहे हैं।
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा जल केंद्र में लगातार बढ़ रही लोगों की भीड़ और जरूरत को देखते हुए यह सेवा कार्य फिलहाल जारी रखा गया है। जब तक लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल जाती, तब तक यह जनसेवा अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। ट्रस्ट का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों, ग्रामीणों, कर्मचारियों और जरूरतमंद नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article