कोरबा मेडिकल कॉलेज में बाइक चुराने के कथित आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN.  कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने बाइक चोरी के एक कथित आरोपी को अर्धनग्न कर बिजली पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी के निजी कामथेन कंपनी के पास है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। रात लगभग 11:45 बजे एक वाहन चालक ने दो युवकों को बाइक धक्का देकर ले जाते देखा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

बताया जा रहा हैं की सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा किया और कोसाबाड़ी चौक के पास पंप हाउस निवासी एक युवक को पकड़ लिया। नियमानुसार, उक्त कथित आरोपी को 100 मीटर दूर स्थित सिविल लाइन थाने को सौंपना था। लेकिन सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी उसे वापस अस्पताल परिसर ले आए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों ने युवक को उसकी ही शर्ट से बिजली खंभे से बांध जमकर पिटाई की। वह लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और कथित आरोपी को थाने ले गई। अगले दिन सुरक्षाकर्मी ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की है।
मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. के.के. सहारे ने कहा कि, सुरक्षा एजेंसी को नियमानुसार काम करना चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस मामले पर कहा कि यदि कथित आरोपी के साथ मारपीट की पुष्टि होती है, तो जांच कर विधिसम्मत उचित कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा हैं की कथित आरोपी ने पूछताछ में कई चोरियां कबूल की हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article