कोरबा पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण सप्ताह का आगाज, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हुई शुरुआत………

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण — हमारे भविष्य के लिए’ थीम पर 15 जून तक 1500 पौधरोपण का लक्ष्य सहित क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

NOW HINDUSTAN.  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदानी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), कोरबा में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का शुभारंभ शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत प्लांट परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण संरक्षण की थीम “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण — हमारे भविष्य के लिए” रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री समीर कुमार मित्रा एवं अदानी पॉवर के पर्यावरण एवं फॉरेस्ट प्रमुख श्री आर.एन. शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर केपीएल के परियोजना प्रमुख श्री सी.वी.के. प्रसाद, ओएंडएम हेड श्री मूल रवि तथा सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

केपीएल द्वारा 5 जून से 15 जून तक विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का उद्घाटन 5 जून को सर्विस बिल्डिंग कार पार्किंग क्षेत्र में किया गया, जिसमें परियोजना के कर्मचारी एवं संविदा श्रमिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण विभाग द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में केपीएल के पर्यावरण विभाग के आलोक मिश्रा , उद्यान विभाग के कंवर पाल मलिक तथा सुरक्षा विभाग के श्री सदानंद पांडा का विशेष योगदान रहा। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरणीय चुनौतियों का कम से कम सामना करना पड़े।

इस अवसर पर श्री सी.वी.के. प्रसाद ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।”

वहीं ओएंडएम हेड श्री मूल रवि ने कहा, “जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चिंता का विषय है। उद्योगों, संस्थानों और आम नागरिकों को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। विश्व पर्यावरण सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियां कर्मचारियों, परिवारों और स्थानीय समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”
कार्यक्रमों की श्रृंखला में 6, 9 एवं 15 जून को सामूहिक पौधरोपण अभियान में करीब 1500 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा है। वहीं 8 जून को संविदा श्रमिकों एवं पर्यवेक्षकों तथा गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए पर्यावरण विषयक क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। 10 जून को फील्ड हॉस्टल में कॉलोनी के बच्चों के लिए “सेव क्लाइमेट, सेव फ्यूचर” विषय पर चित्रकला एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद 12 जून को कॉलोनी की महिलाओं के लिए पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विश्व पर्यावरण सप्ताह का समापन 15 जून को एक समारोह के साथ किया जाएगा।

गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी को लेकर केपीएल द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान के साथ पौधा रोपण भी किया जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article