NOW HINDUSTAN. बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद अपने गठन के बाद से ही विवादों से घिरा हुआ है । विपक्षी पार्षदो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते रहे है । तो कभी सीएमओ को लेकर भी शिकायत की गई। अब एक बार फिर सत्ता पक्ष के पार्षद व पीएसी मेम्बर द्वारा जल्द ही इस्तीफा देने की चर्चा हो रही है ।
- Advertisement -

बांकी मोंगरा के पार्षद दिलीप दाश के पद से इस्तीफा देने की संभावना व्यक्त की जा रही है । जो जानकारी सामने आ रही है की 9 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। पार्षद व पीएसी सदस्य किसी बात से नाराज चल रहे हैं। इससे एक बार फिर सदन में हंगामा होने का आसार है ।
