ब्रेकिंग न्यूज़ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार , बालको पुलिस का मामला ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक नाबालिग युवती को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने बालको थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में 10 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अश्लील सामग्री के माध्यम से ब्लैकमेल करने का आरोप है। शिकायत मिलते ही बालको थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share this Article