सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण का आरोप, स्थानीय रहवासियों ने की कार्रवाई की मांग…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NIW HINDUSTAN.  कोरबा शहर के डी.डी.एम. स्कूल रोड स्थित सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक बंद प्लॉट में, जिसकी चारों ओर लगभग 10 फीट ऊंची दीवार बनी हुई है, पिछले कई दिनों से अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा है। इसके अलावा डी.डी.एम. स्कूल के सामने स्थित एक अन्य प्लॉट में भी भारी मात्रा में रेत जमा की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

स्थानीय लोगों का कहना है कि कथित रूप से दिलीप और उसके पुत्र लकी द्वारा इस रेत का भंडारण किया जा रहा है। आरोप है कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में कई बार रेत का अवैध भंडारण किया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे लोगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार यह क्षेत्र पूरी तरह आवासीय है, जहां आसपास कई कॉलोनियां स्थित हैं। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, ट्यूशन जाने वाले छात्र-छात्राएं और आम नागरिक आवागमन करते हैं। रेत से भरे ट्रैक्टर और भारी टिपर वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर खतरा बना रहता है। आरोप है कि कई बार वाहन चालक सड़क पर ही रेत गिराकर चले जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध रेत भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे तथा भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article