आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, देश की युवा पीढ़ी को सच्चाई बताना जरूरी: विधायक अनुज शर्मा…..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कोरबा द्वारा प्रेस क्लब, तिलक भवन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान धरसींवा विधायक एवं भाजपा नेता अनुज शर्मा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक पूरे देश ने तानाशाही और दमन का एक भयानक दौर देखा था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

सत्ता बचाने के लिए कुचले गए नागरिक अधिकार

विधायक अनुज शर्मा ने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अवैध ठहराए जाने के बाद, सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल लागू किया गया, जिसके बाद नागरिकों के मूल अधिकारों को बेरहमी से कुचल दिया गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को पूरी तरह निष्प्रभावी बना दिया गया।

विपक्षी नेताओं की सामूहिक गिरफ्तारियां

अनुज शर्मा ने बताया कि आपातकाल लागू होते ही देश भर में विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की गिरफ्तारियां शुरू हो गईं। इस दमनकारी दौर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई, जॉर्ज फर्नांडिस सहित देश के हजारों प्रमुख नेताओं को सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष और बलिदान से मिले लोकतंत्र को कांग्रेस सरकार ने महज एक रात में समाप्त कर देश को तानाशाही के दलदल में धकेल दिया। इस दौरान संसद, न्यायपालिका और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक संस्थानों की भूमिका को कमजोर कर संविधान में व्यापक और मनमाने संशोधन किए गए।

मीडिया पर सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सबसे बड़ा प्रहार इसी दौरान हुआ। “अखबारों के दफ्तरों की बिजली काट दी गई, समाचारों पर सख्त सेंसरशिप लागू कर दी गई और पत्रकारों को जेल भेजा गया। हजारों समाचार पत्रों को जब्त किया गया तथा सैकड़ों पत्रकारों को मीसा कानून के तहत गिरफ्तार कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास हुआ।”

युवा पीढ़ी को जागरूक करना संकल्प

अनुज शर्मा ने जोर देकर कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी को आपातकाल के इस काले सच से अवगत कराना बेहद आवश्यक है, ताकि भविष्य में हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर कोई आंच न आ सके। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनजागरण अभियानों के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।

इस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक अनुज शर्मा के साथ संजूदेवी राजपूत (महापौर), जोगेश लांबा (पूर्व महापौर),अशोक चावलानी (पूर्व जिलाध्यक्ष), योगेश जैन (जिला उपाध्यक्ष), नवीन अरोरा (जिला सह कोषाध्यक्ष), पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चवलानी, अर्जुन गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी), नीरज ठाकुर (जिला सह संयोजक सोशल मीडिया), डॉ. राजेश राठौर (मंडल अध्यक्ष), योगेश मिश्रा (मंडल अध्यक्ष), राकेश नागरमल अग्रवाल (मंडल अध्यक्ष) उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article