फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग , लकड़ी, सोफा, कुर्सी, टेबल सहित कीमती फर्नीचर जलकर खाक…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा अंतर्गत सोमवारी बाजार स्थित एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता हजारों रुपए कीमती फर्नीचर जलकर खाक हो गए। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान की छत की सीटें भी टूटकर बाहर निकलने लगीं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत सोमवारी बाजार में फर्नीचर दुकान संचालित है। जहां अचानक आग लग गई। दुकान के भीतर बड़ी मात्रा में लकड़ी, सोफा, कुर्सियां, टेबल और अन्य महंगे फर्नीचर रखे हुए थे। आग लगते ही लकड़ी के सामनों के कारण तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। लोगों को आशंका थी कि आग यदि आगे बढ़ती तो आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और आग को फैलने से रोकने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। ऐसे में लोगों ने बाल्टी, ड्रम और पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रहवासियों और व्यापारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक दुकान के भीतर रखा अधिकांश फर्नीचर और लकड़ी का सामान पूरी तरह जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article