पीएम श्री सेजेस करतला में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत ,विधायक फूलसिंह राठिया ने बांटी साइकिलें, नेवताभोज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba  कोरबा जिलान्तर्गत पीएम श्री सेजेस करतला में शाला प्रवेशोत्सव, साइकिल वितरण एवं नेवताभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर नन्हे-मुन्ने बच्चों की मुस्कान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति से जीवंत हो उठा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर ने की। विशिष्ट अतिथियों में दुलार सिंह राठिया (जनपद सदस्य), श्रीमती फूलबाई राठिया (सरपंच करतला), अंकित राय (उपसरपंच), आकाश सक्सेना (एसएमडीसी अध्यक्ष), नटवर शर्मा (पूर्व उपसरपंच), टिकेश्वर सिंह राठिया (प्रदेश उपाध्यक्ष, अजजा मोर्चा भाजपा), विश्राम सिंह कंवर (सरपंच), सत्यप्रकाश खूंटे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय, थाना स्टाफ एवं पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने थाली-लोटा से हाथ धुलवा, तिलक लगा, गुलदस्ता एवं श्रीफल भेंट कर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। इसके बाद कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगा, मिठाई खिला, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक फूलसिंह राठिया ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी के विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही क्षेत्र और समाज के विकास का आधार है। उन्होंने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती अशोका कंवर ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षित और संस्कारित बच्चे ही भविष्य में राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बनेंगे। विद्यालय के प्राचार्य नीलकंठ राठौर ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पीएम श्री सेजेस करतला ने पिछले तीन वर्षों के परीक्षा परिणामों के आधार पर प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 14 में से 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है तथा कई विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धियां विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम हैं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी शिक्षा मिलना उसका अधिकार है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान, स्वागत नृत्य और पारंपरिक राउत नाचा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पारंपरिक नेवताभोज का आनंद लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article