NOW HINDUSTAN. Korba. उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली में जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। बंटवारे से इनकार करने पर दिव्यांग पुत्र ने अपनी मां की लाठी से हमला कर हत्या कर दी, जबकि पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात बंटवारे की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी रामकुमार यादव ने गुस्से में अपनी मां जानकुंवर यादव के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता श्यामलाल यादव भी हमले में घायल हो गए और उनका पैर टूट गया।
- Advertisement -
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका था।
