NOW HINDUSTAN korba रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर पूरे देश मे पोलियो की दवा पिलाई गई। इसी कड़ी में कोरबा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व के मुख्य चिकित्सालय में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया।
- Advertisement -
जिसमें अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी पी जयसवाल द्वारा 0 से 5वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
सरकार इस अभियान के माध्यम से देश भर से पोलियो की बीमारी को जड़ से खत्म करने का काम कर रही है।
