ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प……

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर 17 जून से 26 जून तक आयोजित नशामुक्ति शपथ एवं जनजागरण अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज कोरबा सेवा केन्द्रों द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों में व्यापक स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस अभियान के अंतर्गत पाली क्षेत्र में 79 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं गेवरा के विभिन्न कोल परियोजना क्षेत्रों, कोरबा के सेंट जेवियर्स स्कूल, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्कूल, ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, गेरवाघाट स्थित आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क, तुलसी नगर सहित अनेक स्थानों पर नशामुक्ति शपथ एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त जिले के अनेक ग्रामीण अंचलों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रमों के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाईयों ने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और परिवार की खुशियों को नष्ट कर देता है, जबकि आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग ध्यान और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन व्यक्ति को आत्मबल, सकारात्मक सोच और सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है। सभी को तनावमुक्त एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, औद्योगिक कर्मियों एवं ग्रामीणों सहित हजारों लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। सभी ने शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार को नशे से दूर रखेंगे तथा समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जनजागरण फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए गए इस व्यापक जनजागरण अभियान को सभी स्थानों पर उत्साहपूर्ण सहभागिता मिली। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक शिक्षा और सामूहिक जनसहभागिता के माध्यम से ही नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के इस संयुक्त प्रयास ने समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article