जंगल में मवेशी खोजने गए युवक पर हाथी ने किया हमला-मृत्यु

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवलपुर में अर्धरात्रि एक युवक की हाथी के हमले में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार गोंड (35) के रूप में की गयी हैं।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण अपने लापता मवेशी की तलाश में जंगल गया था। इसी दौरान उसका सामना विचरण कर रहे हाथी से हो गया। हाथी ने हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी की मांग की है।

- Advertisement -

Share this Article