अंचल में कोतवाली के पास दिनदहाड़े हत्या से सनसनी-कथित आरोपी गिरफ्तार …..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा अंचल में कोतवाली के पास ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां चबूतरे पर सोए एक हमाल पर लाठी से उसके सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एम.बी. पटेल मातहत के साथ घटनास्थल पहुंचे और मर्ग पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने अकेले दबिश देकर पकड़ा कथित आरोपी को

कोरबा अंचल को दहला देने वाली रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हुई हत्या की वारदात में पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सबसे खास बात यह रही कि सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बिना देर किए अपने सहयोगी चालक आरक्षक 427 रामचंद्र राजपूत को लेकर सीधे मोतीसागर पारा क्षेत्र पहुंच अकेले ही दबिश दी और कथित आरोपी को हिरासत में ले लिया।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कथित आरोपी मानसिक रूप से कुछ हद तक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। पता चला हैं की सुबह मृतक और कथित आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन दोपहर में दोनों रेलवे ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसने अचानक लाठी उठाई और सो रहे हमाल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में शुरू हुई तलाश के दौरान कथित आरोपी को मोतीसागर पारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह और आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article