लाठी-डंडों से पीटा फिर की भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री से-60 हजार की लूट…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के ग्राम भुलसीडीह में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के मंत्री एवं पोल्ट्री फार्म व्यापारी पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ करने के बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और 60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घायल नेता को डायल-112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, भुलसीडीह निवासी की निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास दुकान है। आरोप लगाया गया हैं की देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय ग्राम के कुछ ग्रामीण और उनके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी कार में तोड़फोड़ की, फिर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास रखे 60 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह बेहोश हो गए। आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। बाद में राहगीरों ने उन्हें देखा और डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले और लूट के आरोपों की जांच की जा रही है तथा कथित आरोपियों की तलाश जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article