नगर निगम आयुक्त पहुंचे कोरबा प्रेस क्लब , परिसर के विकास हेतु तत्काल सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने अधिकारियों को दिये निर्देश……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba.  नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अंचल के तिलक मार्ग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे, क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों के प्रेस क्लब की आवश्यकताओं एवं परिसर के विकास, विस्तार व सौदंर्यीकरण से जुड़ी जरूरतों पर चर्चा करते हुये निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तत्काल प्रेस क्लब के सम्पूर्ण परिसर का विस्तृत सर्वे कर प्रेस क्लब के विस्तार, विकास व सौंदर्यीकरण का समुचित प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा प्रेस क्लब के विकास व विस्तार हेतु 40 लाख रूपये प्रदान किये जाने की घोषणा की थी। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन की उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाने आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रेस क्लब पहुंचकर सम्पूर्ण परिसर का सघन रूप से जायजा लिया, इस दौरान उन्होने कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के पदाधिकारियों व सदस्यों से क्लब के विस्तार व विकास से जुडे़ विभिन्न विषयों पर लंबी चर्चा की तथा उनके सुझावों को गौर से सुना, इस मौके पर पदाधिकारियों द्वारा क्लब की प्राथमिकताओं और आवश्यक जरूरतों से उन्हें अवगत कराया गया।

आयुक्त श्री पाण्डेय ने मौके पर उपस्थित निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रेस क्लब परिसर में आवश्यक विस्तार कार्य, वहॉं के विकास व सौंदर्यीकरण किये जाने के संबंध में सम्पूर्ण परिसर का सघन रूप से सर्वे करें ताकि प्रेस क्लब को बेहतर व आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिये आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की जा सके।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार साह, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी तथा प्रबंध कार्यकारणी सदस्य नवाब हुसैन, पार्षद पंकज देवांगन, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अभियंता सोमनाथ डेहरे व विनोद गौंड, स्वच्छता निरीक्षक सचीन्द्र थवाईत आदि सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article