NOW HINDUSTAN. कोरबा अंचल के मुख्य मार्ग में संचालित लब्धख्याति संस्थान बंटी स्टोर्स के किनारे हिस्से में शाम के वक्त अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग लगते ही दुकान के किनारे की संस्थान शंकर होजियरी के बगल से तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।
आसपास उपस्थित लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बंटी स्टोर्स के संचालक, अप्सरा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक व आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाई और अग्निशमन यंत्र के जरिए आग को बढ़ने से रोका। अंततः आग बुझ गई व बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

