मड़वा विद्युत संयंत्र में मुख्य अभियंता ने किया पालना घर का शुभारंभ…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में संयंत्र परिसर में नए पालना घर का शुभारंभ मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया के हाथों किया गया। पालना घर के शुभारंभ के साथ ही विद्युत संयंत्र के महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने बच्चों के लालन-पालन एवं सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं रहेगी। हर महिला कर्मचारी निश्चिंतता के साथ विद्युत कंपनी में अपने कार्यदायित्वों को पूरा कर सकेंगी।

- Advertisement -

पालना घर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। यहां बच्चों को आराम करने, खेल सामाग्री, मनोरंजन के लिए टीवी व साउंड बाॅक्स की सुविधा की उपलब्धता है। शुभारंभ समारोह के साथ ही पालना घर परिसर में मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, आर.एल. ध्रुव, एन. लकरा और आर.के. नायक द्वारा पौधरोपण किया गया।

Share this Article