नरेन्द्र देवांगन बनाये गए दुर्ग प्रभारी ,सगठन को मिलेगी मजबूती …..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba. भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए कोरबा के युवा जनप्रतिनिधि एवं संगठनकर्ता नरेंद्र देवांगन को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का दुर्ग संभाग प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय की अनुशंसा पर सौंपी गई है।नरेंद्र देवांगन लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान संगठनात्मक रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में नरेंद्र देवांगन का निर्विरोध पार्षद चुना जाना उनकी जनस्वीकार्यता और मजबूत संगठनात्मक पकड़ का प्रमाण माना गया। पार्टी नेतृत्व ने उनके इसी अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें दुर्ग संभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति की घोषणा के साथ ही कोरबा सहित प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने इसे संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाला निर्णय बताते हुए नरेंद्र देवांगन को शुभकामनाएं दी हैं।

कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि वे अपने संगठन कौशल, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय कार्यशैली के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह नियुक्ति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कोरबा के युवा नेतृत्व पर भाजपा के बढ़ते भरोसे का भी संकेत है। संगठन में लगातार सक्रियता, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण नरेंद्र देवांगन को मिली यह जिम्मेदारी जिले के राजनीतिक परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article