NOW HINDUSTAN. कोरबा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में शुक्रवार को टीपी नगर चौक में केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।
- Advertisement -
इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार नफरत और द्वेष की भावना से काम कर रही है। एक ओर देश भर में महॅंगाई आसमान छू रही है विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। ऐसे में अपनी नाकमी को छिपाने के लिये ईडी, सीबीआई और अन्य केन्द्रीय जाॅंच एजेसियों को आगे करने का काम कर रही है, और कांग्रेस नेताओं तथा कांग्रेस पार्टी के छवि को धूमिल करने का असफल प्रयास करते आ रही है।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार विभिन्न जाॅंच एजेसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। ऐसी कार्यवाही लोकतंत्र के सिद्धांतों के विरुद्ध है जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती है। हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिये सदैव संघर्ष करते रहेंगे।
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी कार्यवाही भारत के सामाजिक ताने-बाने के लिये एक गम्भीर खतरा है। इस नफरत का एक मात्र विकल्प हमारे संविधान में निहित संदेश है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ऐसी कार्यवाही से खौफ और नफरत पैदा कर रही है। अब हमें जागना होगा एकजुट होना होगा और संविधान की रक्षा करते हुए खौफ और नफरत के डर को खत्म कर मोहब्ब्त का चयन करना होगा।
प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित जनों को पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजानंद साहू, कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पालूराम साहू, गोरेलाल यादव, संतोष देवांगन, बसंत चन्द्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण देवांगन, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, सुरती कुलदीप, संतोष सूर्या, पार्षद रविसिंह चंदेल, अयोध्या मस्तुल सिंह कंवर, बद्री किरण, गीता गभेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तूफान सिंह राज, अनिल गुप्ता, दिलेश्वर आदिले, गुरुबहार टोप्पो, संजू अग्रवाल, सुरेश पटेल, एफ.डी. मानिकपुरी, गिरधारी बरेठ, आरिफ खान, संतोष यादव, प्रेमलाल साहू, दुष्यंत शर्मा, संजू पैकरा, फरियाद अली, अशोक लोध आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर बृजभूषण प्रसाद, कौशल श्रीवास, शांती स्वरुप महंत, प्रकाश दास महंत, बीरुलाल पाटले, द्धारिका प्रसाद, गुलशन जायसवाल, हरवेन्द्र सिंह, रवि टोप्पो, पंचराम निराला, विजय आदिले, विजय आनंद, गोपाल यादव, अनवर रजा, राजेश यादव, रवि खूंटे, शहजाद खान, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, अंकित वर्मा, हिमांशु सिंह, ममता अग्रवाल, शशी अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, कुसुम भगत, भुनेश्वरी सिंह, सुभद्रा सिंह, जीवन लाल चौहान, निलेश दीवान, शिवकुमार, अमित सिंह, करण पटेल, साहिल खान, नितेश यादव, निकिता खलखो, मिनकेतन गभेल, मनोज पटेल, कौशल बघेल, चालेश्वर राठौर, सोनू सिंह, सुखनंदन, रज्जाक खान सहित अनेकों उपस्थित थे।
