NOW HINDUSTAN korba. बहुत ही शांत समझे जाने वाले कोरबा जिले में एकाएक आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है। कोरबा जिले में हाल-फिलहाल जघन्य हत्याकांड, गाड़ी से कुचलकर हत्या और दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदातें घटित हुई हैं। जिसने सबका ध्यान अपनी और खींचा है।
- Advertisement -
एक कार्यक्रम अंतर्गत इन घटनाओं के प्रश्न पर कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा में बढ़ते अपराध की घटनाओं की चर्चा कैबिनेट की बैठक में भी हुई है।जिसे लेकर सभी ने अपनी चिन्ता व्यक्त की हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बात पहुंच चुकी है जिस पर वह जल्द ही उचित निर्णय लेंगे।
पुलिसिंग पर सवाल और लगातार वारदातों के प्रश्न पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पुलिसिंग को कमजोर तो नहीं बोला जा सकता। बाकी यह सभी विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में आ चुका है और मुख्यमंत्री जल्द ही इस पर उचित निर्णय लेंगे। निश्चित तौर पर कोरबा में इस तरह के जो हादसे, घटनाएं हो रहे हैं। वह ना हो सभी लोग चाहते हैं। सभी सुख-शांति और समृद्धि के साथ रहें। ऐसा हम लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है।
