सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों में नहानी घर, निजी शौचालय, हैंडपंप तथा हैंडपंपों के आसपास साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर 30 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन 11 जुलाई 2026 तक शिकायत का निराकरण नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- Advertisement -
शिकायतकर्ता का कहना है कि जनपद पंचायत क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में आज भी ग्रामीणों को नहानी घर, निजी शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अनेक हैंडपंपों के आसपास साफ-सफाई की उचित व्यवस्था भी नहीं है।
30 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई या समाधान सामने नहीं आया है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि आखिर शिकायतों के निराकरण में देरी क्यों हो रही है और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या लखनपुर जनपद पंचायत के सीईओ 74 ग्राम पंचायतों की जमीनी जांच करेंगे? क्या लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी? और क्या ग्रामीणों को उनकी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी?
फिलहाल ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।
