NOW HINDUSTAN. Korba. कुसमुण्डा के आदर्श नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कुसमुण्डा में आज सरस्वती योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 88 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।
- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा ने कहा कि यह साइकिल केवल एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। छात्राओं ने भी शासन की इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष राठौड़, विकेश झा, गुरदीप सिंह, कमलेश प्रधान, अभिषेक पटेल , नागेंद्र सिंह, जितेंद्र साहू, सलिक राम दुबे, मनोज कुंडू, बृजेश यादव, धीरज गोभील, रितेश सिंह, सुखदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे
