15 ब्लॉक-पंप हाउस में पुलिस ने घर-घर पहुंच दी चेतावनी-सड़क पर कराई उठक-बैठक……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा अंचल में दो दिन पहले 15 ब्लॉक-पंप हाउस क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट के बाद कोरबा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। देर रात 25 से 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर अपना शिकंजा कस दिया।

- Advertisement -

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली थाना प्रभारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ देर रात तक 15 ब्लॉक, पंप हाउस, तुलसी नगर और डीडीएम रोड में लगातार गश्त करते रहे। पुलिस ने केवल सड़क पर ही नहीं, बल्कि गुंडागर्दी करने वाले युवकों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को भी सख्त समझाइश दी कि यदि दोबारा ऐसी हरकत हुई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। बिना वजह रात में घूम रहे युवकों को रोककर उठक-बैठक कराई गई और भविष्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। जिन इलाकों में चार पहिया वाहन नहीं पहुंच सकते, वहां विशेष बाइक पेट्रोलिंग के जरिए पुलिस हर गली तक पहुंच रही है। गुंडा-बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share this Article