NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत कोरबा भाजपा के कद्दावर लोकप्रिय जमीनी कार्यकर्ता दीपक जायसवाल को महेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी (एमसीबी) जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
- Advertisement -
नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, संगठन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके के लिए केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा समर्पण और सेवा भाव के साथ पार्टी की रीति नीति विचारधारा एवं जन सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
दीपक जायसवाल ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी जिला प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं संभाग प्रभारी सह प्रभारी बधाई देते हुए कदम से कदम मिलाकर संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे एवं राष्ट्र सेवा तथा जन सेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
