निगम का रन फार ग्रीन” थीम अंतर्गत ग्रीन मैराथान 18 जुलाई को ,जुटेंगे कोरबा के पर्यावरण प्रेमी ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “रन फार ग्रीन” के अंतर्गत ग्रीन मैराथान का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा, प्रातः 07 बजे घंटाघर कोरबा से ग्रीन मैराथान प्रारंभ होगी।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कलेक्टर कुणाल दुदावत के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आदेश जारी कर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को आयोजन में उनके दायित्व सौपे हैं।

“न फार ग्रीन” के अंतर्गत 05 किलोमीटर रन ग्रीन मैराथान 18 जुलाई को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक आयोजित की जाएगी, “रन फार ग्रीन” मैराथान प्रातः 07 बजे घंटाघर मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मुख्य मार्गो से गुजरते हुये वापस डाॅ. भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम में समाप्त होगी, तत्पश्चात घंटाघर से पं. रविशंकर शुक्ल नगर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क में “एक पेड़ माॅं के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण किया जायेगा, साथ ही इस आयोजन के पश्चात अगले 07 दिनों तक “एक पेड़ माॅं के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कर शहर के मुख्य मार्गो, उद्यानों, रिक्त भू-भागों पर प्लांटेशन किया जायेगा।

“रन फार ग्रीन” मैराथान के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत के अनुमोदन पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों को उनके दायित्व सौपे हैं। “रन फार ग्रीन” मैराथान कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अगले 60 दिनों तक प्रतिदिन वन विभाग, नगर पालिक निगम कोरबा, एनटीपीसी, बालको, एसईसीएल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में “एक पेड़ माॅं के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण का आयोजन किया जायेगा, इस सम्पूर्ण आयोजन के प्रभारी अधिकारी निगम के उपायुक्त नीरज कौशिक बनाये गये हैं।

Share this Article