NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर में घुमंतु आवारा स्वानो के एक झुंड ने 5 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। स्वानो ने बच्चे को बुरी तरह नोच दिया। गंभीर हालत में उसे चिकित्सालय ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं।
- Advertisement -
मृतक बच्चे की पहचान 5 साल के प्रकाश पटेल के रूप में की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की वह किशोर पटेल का बेटा था और पहली कक्षा में पढ़ता था। परिवार मूल रूप से जांजगीर जिले का रहने वाला है और ग्राम दादर में मजदूरी कर जीवन-यापन करता है।
मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग 4 बजे वह एक घर में मजदूरी कर रहे थे। प्रकाश उनसे मिलने आया था। कुछ देर बाद वह अकेले घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 घुमंतु आवारा स्वानो ने उस पर हमला कर दिया।
चीख सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे पिता
मृतक के पिता ने बताया कि बेटे की चीख सुनते ही वह दौड़कर पहुंचे। तब तक स्वान उसको घसीट-घसीटकर नोच रहे थे। बच्चे के सिर, गले और गुप्तांग के पास गंभीर चोटें आई थीं। किसी तरह उनको भगाकर वह बेटे को चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सको ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस पहुंची। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आक्रोशित स्थानीय लोगों का आरोप लगाते हुए कहना है कि ग्राम दादर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा स्वानो की संख्या लगातार बढ़ रही है। राहगीरों, विद्यालयीन छात्रों और बुजुर्गों पर कई बार स्वानो के झुंड हमला कर चुके हैं। शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। घटना के बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा स्वानो को पकड़ने और उनकी बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाए।
