NOW HINDUSTAN. Korba. शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली में हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाने को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में आवाज फाउंडेशन के बैनर तले सुभाष चौक निहारिका में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और कथित पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।
- Advertisement -
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सोनम वांगचुक को हटाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर आघात बताया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर कदम उठाने की मांग की।
