
- Advertisement -
NOW HINDUSTAN. Korba “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान के अंतर्गत कोरबा शहर के घंटाघर चौक के समीप स्थित मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में वृक्षोरापण किया गया। महाविद्यालय के प्रध्यापकों व छात्राओं ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर उक्त स्थल पर पौधे रोपित किये तथा हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने में अपनी सहभागिता देते हुये पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उल्लेखनीय है कि कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा पर्यावरण संक्षरण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार के करने के उद्देश्य से “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।
इसकी शुरूआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में “रन फार ग्रीन” का वृहद आयोजन कर की गई थी। अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य 18 जुलाई से लगातार आगामी 60 दिनों तक किया जायेगा। अभियान के पांचवे दिन कोरबा शहर के घंटाघर समीप स्थित मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. पापिया चतुर्वेदी, सहायक प्रध्यापक संध्या पाण्डेय, डाॅ. विनोद कुमार साहू, डाॅ. श्रेणी दिवाकर, मोनिका मिंज, वर्षा सिंह, कल्याणी धु्रव, भागवत पटेल, डाॅ. सरस्वती राव, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी, उद्यान आनंद राठौर सहित महाविद्यालय की एन.एस.एस. की स्वयं सेविकाओं व छात्राओं ने वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
