मछली पकड़ने जाल फेंकते गहरे नदी में गिरे पिता-पानी में डूबते देख पुत्र ने भी नदी में लगाई छलांग पर नही बच सकी जान ……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. इन दिनों नदी नालों में बारिश का पानी भर हुआ है । जान जोखिम में डालकर लोग मछली पकड़ रहे है। ऐसी ही एक घटना में पुलकदई नदी में मछली के लिए जाल फेंकते समय पिता गहरे पानी में जा गिरा। अपने पिता को डूबते देख पुत्र ने भी नदी में छलांग लगा दी। वह किसी तरह पिता को नदी के बाहर तो ले आया, लेकिन उसकी जान नही बचा सका। जब तक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, देर हो चुकी थी। उसे चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जानकारी के अनुसार रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत श्यामनगर बस्ती में राजकुमार खैरवार 45 वर्ष निवास करता था। वह कारपेंटर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह दोपहर करीब 2 बजे जाल लेकर मत्स्याखेट के लिए पुलकदई नदी की ओर चला गया। उसके काफी देर तक घर नही लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। उसका पुत्र संदीप खैरवार पिता की खोजबीन के लिए निकला। वह पतासाजी करते नदी से लौट रहा था। इसी दौरान उसे आवाज सुनाई दी। उसने नदी के समीप जाकर देखा तो राजकुमार गहरे पानी में डूब रहा था। अपने पिता की जान सांसत में देख संदीप ने भी नदी में छलांग लगा दी। वह किसी तरह पिता को नदी से बाहर ले आया। उसने पिता की जान बचाने हर संभव प्रयास किया।

करीब आधे घंटे बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से बाइक में बिठाकर युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, तब तक देर हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल अस्पताली मेमों के आधार पर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article