NOW HINDUSTAN. Korba. मंगलवार 28.जुलाई.2026 को कोयलांचल परिवहन संघ के सदस्यों ने एस ई सी एल कोरबा महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता से सौजन्य मुलाकात कर उनके साथ होने वाली समस्याएं से अवगत कराया गया। जिस पर मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना गया व उसके निराकरण हेतु अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया।
- Advertisement -

मुख्य महाप्रबंधक कोरबा के द्वारा सभी कोयलांचल परिवहन संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में जिस प्रकार की कठिनाइयों का आप सभी को सामना करना पड़ रहा है बहुत जल्द उन कठिनाइयों को दूर कर दिया जाएगा ताकि आप सफलतापूर्वक अपना कार्य कर सके वह उत्पादन में सहभागी बन सके ।
महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद संगठन के सभी सदस्यों ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि उनका भी हमेशा उत्पादन में सहयोग रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों समेत संघ के सदस्य मौजूद रहे ।
