NOW HINDUSTAN. Korba. एनएसयूआई ज़िला कोरबा द्वारा जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह राज के नेतृत्व में दर्री डेम से रुंमगडा होते हुए परसाभाटा चौक तक की जर्जर सड़क को बनवाने के माँग को लेकर ज़िलाधीश के नाम का पत्र अपर कलेक्टर को सौपा एव 3 दिवस के भीतर निराकरण न करने की दशा में राखड़ डेम के समीप चक्काजाम की चेतावनी दी है ..!
- Advertisement -
इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास,रामपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेंद्र कुर्रे,कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी अदनान मेमन,बबलू मरवा,धनंजय राठौर, और अनेक एनएसयूआई युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे..!

