एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर, निहारिका द्वारा 3 अगस्त सोमवार को नि:शुल्क स्किन, हेयर एंड लेजर परामर्श फ्री ओपीडी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता मरीजों को त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह देंगे।

- Advertisement -

शिविर के दौरान मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयां, बाल झड़ना, डैंड्रफ, एलर्जी, फंगल संक्रमण, पिगमेंटेशन सहित विभिन्न त्वचा एवं हेयर संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्किन प्रोसीजर पर विशेष छूट का लाभ भी मरीजों को दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. अंकित गुप्ता त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ हैं तथा उन्हें इस क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव है। शिविर का उद्देश्य लोगों को त्वचा एवं बालों की समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराना है। यह पूर्णः नि:शुल्क ओपीडी 3 अगस्त सोमवार को प्रथम तल, एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर, निहारिका में आयोजित होगी। जो सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 5:00 से रात 8:00 बजे तक रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति पूर्व पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 7879165185 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this Article