NOW HINDUSTAN. Korba.अंग्रेजो के 200 साल गुलामी के बाद हमे स्वतंत्रता मिली । आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को बड़े ही धूमधाम के साथ पूरे देश भर में मनाया जाता है। यह पर्व हमें यह बताता है कि कैसे हमें अंग्रेजों के 200 साल की गुलामी से आजादी मिली है कैसे हमारे देश के अमर शहीदों ने हमें आजादी दिलाई है।
- Advertisement -
यही वजह है कि हर वर्ष 15 अगस्त को पूरे देश में ध्वजारोहण कर उसे सलामी देकर पर्व को मनाया जाता है। इसी कड़ी में कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। भव्य पंडाल और परेड ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है ताकि शहर के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ा जा सके।
