जर्जर सड़क और बदहाल पुल की मरम्मत की मांग को लेकर आर्थिक नाकेबंदी करते……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बालको वेदांता की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के साथियों ने जर्जर सड़क और बदहाल पुल की मरम्मत की मांग को लेकर आर्थिक नाकेबंदी करते हुए कोयला एवं राखड़ परिवहन पूरी तरह ठप कर चक्काजाम किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री मधु सूदन दास ने कहाँ की जनता टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त पुल और लगातार हो रही दुर्घटनाओं का दर्द झेल रही है, लेकिन करोड़ों का मुनाफा कमाने वाली बालको वेदांता ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी से लगातार मुंह मोड़ रखा है। उद्योग चलेंगे, लेकिन जनता की जान की कीमत पर नहीं। स्थानीय लोगों की सुरक्षा, बेहतर सड़क और मजबूत पुल हमारा अधिकार है, किसी कंपनी की कृपा नहीं वहीँ एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आकाश राज ने कहाँ की

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम दिखना चाहिए। यदि निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं हुआ, तो जनहित की लड़ाई और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप से लड़ी जाएगी।

यह संघर्ष किसी राजनीति का नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों का संघर्ष है। जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता इस अवसर पर एनएसयूआई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर व शहर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने कहाँ की
जर्जर सड़क और बदहाल पुल का तत्काल निर्माण करो और
बालको वेदांता अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाओ… द्वव नेता ने कहा कि यह एक सांकेतिक प्रदर्शन था यदि बालको वेदांत हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगी.. तो आने वाले दिनों हजारों की संख्या पर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बालकों के तीनों गेट को जाम करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं बालकों की होगी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंकित श्रीवास्तव, अदनान मेमन, धर्मेंद्र चोटोले , सीता राम चौहान,अखिलेश त्रिपाठी,संजय कँवर, भागीरथी यादव, शैलेन्द्र कुर्रे,मो.इमरान, दीपक दास महंत, अनिल खूंटे, अल्तमस, रवि सोनी, प्रहलाद साहू, दीपक दास,शिव चरण, दिवाकर राजपूत, अनिकेत यादव,नफीस मेमन, संजय कुमार पटेल, दिनेश यादव, मयंक अग्रवाल, प्रकाश साहू, आदि सैंकड़ो की संख्या में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share this Article