NOW HINDUSTAN. Korba. 28 जुलाई को मुड़पार स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास से दो युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल में एक युवक का अपहरण कर दर्री डैम के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। प्रार्थी अमित कुमार जांगड़े ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौक में दर्ज कराई। अमित ने पुलिस को बताया कि 18 दिसम्बर को उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद से ही उनकी दुश्मनी हो गई थी । पुलिस ने विवेचना करते हुए अपरहण और मारपीट की धारा 140 (3) 115(2) 296, 351(3),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
- Advertisement -
पुलिस ने आरोपी आशु उर्फ घोड़ा और योगेश साहू की खोजबीन शुरू कर दी ।। 31 जुलाई को पुलिस ने आशु उर्फ घोड़ा को पड़कर न्यायालय में पेश कर दिया था वहीं दूसरा आरोपी योगेश साहू फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने 5 अगस्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई और उसे न्यायालय ने पेश कर दिया है।
