सागौन तस्करी पर वन विभाग ने कार्यवाही कर 3 गोले लदी वेन किया जब्त-वाहन राजसात की तैयारी……..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने कीमती इमारती लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन मोटे सागौन के गोलों से लदी एक वेन को जब्त किया है। वन अमले ने यह कार्यवाही रात्रि गश्त के दौरान घुईचुंवा के पास की। मामले में वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

रात्रि गश्त के दौरान पकड़ में आई वेन
पाली परिक्षेत्राधिकारी योगेश्वर बंजारे के अनुसार, वन अमला बारीउमराव-घुईचुंवा मुख्य मार्ग पर रात में गश्त कर रहा था। इसी दौरान घुईचुंवा के समीप एक सफेद रंग की वेन संदिग्ध रूप से लकड़ी ले जाते हुए दिखाई दी। वन कर्मियों ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वेन के अंदर कीमती इमारती सागौन के तीन मोटे गोले पाए गए। वन अमले ने तत्काल वाहन और लकड़ी को जब्त कर लिया। चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहन राजसात करने के लिए प्रकरण से संबंधित दस्तावेज उच्च अधिकारियों को भेजे गए हैं।

लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई सागौन की कीमत
वन विभाग के अनुसार, जब्त किए गए सागौन के गोलों की कुल मात्रालगभग 0.200 घन मीटर है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है। वन विभाग अब मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रहा है।
* वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
पाली वन परिक्षेत्राधिकारी योगेश्वर बंजारे ने कहा कि जंगल और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ वन कानून के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article