NOW HINDUSTAN. Korba. कोयला उद्योग में कार्यरत लगभग 2.50 लाख श्रमिकों के हितों की रक्षा और 12वें वेतन समझौते के समयबद्ध क्रियान्वयन की मांग को लेकर कोयला मजदूर पंचायत संबद्ध: हिन्द मजदूर सभा (HMS) ने आज गेवरा-दीपका क्षेत्रीय मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया ।
- Advertisement -
सोमवार को प्रातः 11 बजे संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रबंधन और कोल इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के पश्चात क्षेत्र प्रबंधन को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) तथा उसकी अनुषंगी कंपनियों में 12वें जेबीसीसीआई (JBCCI) के तत्काल गठन की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया ।

*प्रमुख बिंदु एवं मांगें*
०१. वेतन समझौते का समयबद्ध कार्यान्वयन:- ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि कोयला श्रमिकों का 12वां वेतन समझौता 1 जुलाई 2026 से लागू होना प्रस्तावित है नियमानुसार प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए जेबीसीसीआई का तत्काल गठन अति आवश्यक है ।
०२. समानता और पारदर्शिता:- जेबीसीसीआई (Joint Bipartite Committee for the Coal Industry) की कोल इंडिया एवं इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के श्रमिकों के वेतन निर्धारण और सेवा शर्तों में एकरूपता बनाए रखने में निर्णायक भूमिका होती है ।
०३. व्यापक विरोध प्रदर्शन:- चार प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आज 10 अगस्त 2026 को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों पर प्रदर्शन एवं ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
*यूनियन पदाधिकारियों का वक्तव्य*
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा 2.50 लाख कोयला श्रमिकों के हक और वेतन से जुड़ा यह अति-महत्वपूर्ण विषय है यदि 12वें जेबीसीसीआई के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू नहीं की गई तो श्रमिक हितों के लिए आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा ।
*प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता*
इस विशाल प्रदर्शन में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सम्मानजनक उपस्थिति रही ।
प्रमुख पदाधिकारी रेशम लाल यादव अनिरुद्ध सिंह शिव शंकर पटेल एस. सी. मंसूरी मोहम्मद कलीम एस. डी. मानिकपुरी ओम प्रकाश तरुण राहा सृष्टिधर तिवारी अमृतलाल चंद्र S.P. तांती विनोद पटेल सुशील कुमार श्रीवास अनिल कुमार सोनू राम छोटू राम राम कृष्ण अजेश्वर सिंह मनीष कुमार राठौर मुकेश यादव मनीष कुमार सिंह नागराज पटेल वाल्मीकि पाण्डेय प्रेम लाल मार्तण्ड सिंह वी. जयन नायर संजय कुमार श्रीवास्तव विमल दास महंत C.B. सिंह लखन लाल यादव मनोज कुमार शर्मा एस. के. दिनकर रावेन्द्र सिंह मनोज पाटले राम सुभावन जी. उदयन मनमीत सिंह राजकुमार राठौर जीत सिंह फैयाज अंसारी ललित राठौर संतोष भोई लालबाबू यादव दीपक तिवारी राम सरोज विश्वकर्मा संतोष साहू दीपक कुमार बाल मुकुंद देवांगन प्रकाश डहरिया महादेव सतनामी हरीश राजवाड़े ओ. सी. गुप्ता परवेज अजीजी शैलेन्द्र तिवारी अजय सेंगर सत्यप्रकाश मिश्रा रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
