NOW HINDUSTAN. कोरबा के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। छात्र सुबह करीब 6 बजे से सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, छात्रों का आरोप है कि वार्डन और प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर पहले भी आंदोलन किया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। प्राचार्य को लंबी छुट्टी पर भेजे जाने के बावजूद छात्र संतुष्ट नहीं हैं। यह तीसरी बार है जब छात्र सड़क पर उतरे हैं। छात्रों का आरोप है कि आंदोलन के बाद उन्हें धमकाया गया और दबाव बनाया गया। इस बार वे कीड़ा युक्त भोजन और पेयजल की समस्या को लेकर नाराज हैं।
- Advertisement -
इस मौके पर अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस बल मौजूद है और छात्रों से बातचीत जारी है। छात्र कलेक्टर के मौके पर पहुंचने के बाद ही चक्का जाम समाप्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
