कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न, मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल ने फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मुख्य अतिथि विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल, नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड सीनियर-जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उनके साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया और कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

*मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण* – समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अग्रवाल के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

परेड में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को मिला प्रथम स्थान
परेड प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला, तृतीय पुरस्कार नगर सेना महिला तथा सांत्वना पुरस्कार छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष, नगर सेना पुरूष, वन रक्षक टीम को दिया गया। परेड नान प्रोफेशनल जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन बालिका, द्वितीय स्थान गाइड दल सीनियर डिवीजन बालिका, तृतीय स्थान एनसीसी सिनियर डिवीजन बालक ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार स्काउट दल को प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्य ज्योति विशेष स्कूल डिंगापुर प्रथम* – सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम स्थान दिव्य ज्योति विशेष स्कूल डिंगापुर, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, तृतीय स्थान निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) रिस्दी रामपुर कोरबा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा को दिया गया।

उत्कृष्ट कर्मी भी सम्मानित – समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल द्वारा शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर इषांत जायसवाल, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, पत्रकारगण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08

Share this Article