NOW HINDUSTAN. कोरबा। क्रेयॉन्स प्री-स्कूल, कोरबा में स्वतंत्रता दिवस का 80वाँ राष्ट्रीय पर्व अत्यंत उल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। गुरुकुल परंपरा एवं भारतीय संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा और पश्चिमी संस्कृति का संतुलित समावेश करने वाले इस विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने सैनिकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में कविता, भाषण सहित मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
- Advertisement -
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलेश द्विवेदी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पूजा बहन जी उपस्थित रहीं। श्री द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन किया, वहीं पूजा बहन जी ने लगभग 40 अभिभावकों एवं 15 शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
विद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्या श्रद्धा सिंह गौतम ने अतिथियों एवं अभिभावकों का सादर अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। नन्हे बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को संस्कार, संस्कृति और देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
