NOW HINDUSTAN. Korba. “टैली एजुकेशन, बेंगलुरु से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर ” *प्राइमेक्स एजुकेशन* में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
- Advertisement -
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में एम.एल. यादव सर, एच.के. पासवान सर, डॉ. ए.पी. सिंह सर, भानु प्रसाद साहू सर, राजेश कुमार मिश्रा सर, अरुण कुमार जोशी सर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राइमेक्स एजुकेशन के टीम सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने सभी को एकता, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
